(नराकास, बेंगलूरु के तत्वाधान में ‘राजभाषा नीति पर
लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’, 2015)
आयोजक -: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का कार्यालय, बेंगलूरु
समय:- 60 मिनट अंक:- 100
संकेत:- निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों में से सही
विकल्प का चुनाव कर उस पर सही का चिन्ह लगायें । किसी भी प्रश्न के लिए कोई
नकारात्मक अंक नहीं है। प्रश्नपत्र पर अपना विवरण अवश्य लिखें।
अनुरोध : कृपया में किसी भी
प्रकार की सहायक सामग्री जैसे- मोबाइल एवं पुस्तक आदि का प्रयोग न करें ।
प्रतियोगी का
नाम
|
पदनाम
|
कार्यालय
|
संपर्क नं.
|
प्रश्न-1. राजभाषा आयोग का गठन पहली बार किसकी
अध्यक्षता में हुआ था ?
A. बाल गंगाधार तिलक B. बाल गंगाधर खेर
C. सी. राजगोपालचारी D. जुगल किशोर शुक्ल
प्रश्न-2. राजकीय
प्रयोजनों के लिए गठित राजभाषा की सर्वोच्च समिति कौन सी है ?
A. केंद्रीय राजभाषा कार्यान्वयन
समिति B. संसदीय राजभाषा समिति
C. केंद्रीय हिंदी समिति D.
हिंदी सलाहकार समिति
प्रश्न-3. संसदीय
राजभाषा समिति का गठन कब किया गया था ?
A. सन् 1976 ई. में B. सन् 1963 ई. में
C. सन् 1978 ई. में D. सन् 1980 ई. में
प्रश्न-4. संसदीय
राजभाषा समिति का अध्यक्ष कौन होता है ?
A. संसदीय कार्यमंत्री B. गृहमंत्री
C. शिक्षामंत्री D. वित्तमंत्री
प्रश्न-5. हिंदी
सलाहकार समिति किस मंत्रालय में गठित की जाती है ?
A. सभी मंत्रालयों में B. गृह मंत्रालय में
C. शिक्षा
मंत्रालय में D. वित्त मंत्रालय में
प्रश्न-6. नगर राजभाषा
कार्यान्वयन समिति की बैठक वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है ?
A. वर्ष में एक बार B. वर्ष में चार बार
C. वर्ष
में तीन बार D. वर्ष में दो बार
प्रश्न-7. देश में कुल
कितनी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियाँ हैं ?
A. कुल 371 B. कुल 421
C. कुल
501 D. कुल 286
प्रश्न-8. राजभाषा
अधिनियम 1963 में कुल कितनी धाराएँ हैं ?
A. कुल 9 धाराएँ B. कुल 11 धाराएँ
C. कुल
10 धाराएँ D. कुल 12 धाराएँ
प्रश्न-9.
राजभाषा अधिनियम 1963 को संशोधित कब किया गया था ?
A. वर्ष 1965 ई.में B. वर्ष 1966 ई.में
C. वर्ष
1967 ई.में D. वर्ष 1968 ई.में
प्रश्न-10. राजभाषा
अधिनियम 1963 की धारा चार (4) का संबंध किससे है ?
A. राजभाषा
के संबंध में समिति B. राजभाषा के संबंध में नियम
C. राजभाषा के संबंध में प्रशिक्षण D. राजभाषा के संबंध में कार्यान्वयन
प्रश्न-11. राजभाषा
अधिनियम 1963 की धारा नौ (9) का संबंध किस राज्य से है ?
A. तमिलनाडु
से B. जम्मू और कश्मीर से
C. लक्ष्यद्वीप से D. नागालैण्ड से
प्रश्न-12. राजभाषा
अधिनियम 1963 की धारा 3 (3) को कब से लागू किया गया था ?
A. 26 जुलाई 1965 से B. 26 जनवरी 1963 से
C. 26
जनवरी 1965 से D. 26 जनवरी 1976 से
प्रश्न-13. महात्मा गांधी ने हिंदी के
प्रचार-प्रसार के लिए दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा की स्थापना कब की थी ?
A. सन् 1924 में B. सन् 1922 में
C. सन्
1920 में D. सन् 1918 में
प्रश्न-14. केंद्र
सरकार के कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए हिन्दी शिक्षण योजना की स्थापना कब की गई ?
A. जुलाई, 1951 में B. जुलाई, 1955 में
C. जुलाई,
1965 में D. जुलाई, 1968 में
प्रश्न-15. सन् 1967
में संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन-सी भाषा सम्मिलित की गई ?
A. सिंधी भाषा B. कोंकणी भाषा
C. कश्मीरी
भाषा D. नेपाली भाषा
प्रश्न-16. राजभाषा से
संबंधित संवैधानिक, विधिक उपबंधों के
कार्यान्वयन हेतु राजभाषा विभाग का गठन कब किया गया ?
A.
जून, 1963 में B. जून, 1965 में
C. जून, 1975
में D. जून, 1976 में
प्रश्न-17. सन् 1981 में केन्द्रीय सचिवालय द्वारा किस का
गठन किया गया ?
A.
राजभाषा नियम परिवर्तन B. राजभाषा संवर्ग
C. राजभाषा नियमावली D. राजभाषा संगठन
प्रश्न-18.
केन्द्रीय हिन्दी समिति में कुल कितने सदस्य हैं ?
A.
कुल 41 सदस्य B. कुल 45 सदस्य
C. कुल 65 सदस्य D. कुल 56 सदस्य
प्रश्न-19. सन् 1977 में श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को
हिंदी में संबोधित किया था, उस समय वे किस पद
पर कार्यरत थे ?
A.
रक्षा मंत्री B. विदेश मंत्री
C. विदेश सचिव D. रक्षा सचिव
प्रश्न-20. मूल रूप से
आठवीं अनुसूची में कुल कितनी भाषाएँ थीं ?
A. 15 भाषाएँ B. 14 भाषाएँ
C. 16
भाषाएँ D. 13 भाषाएँ
प्रश्न-21. कोंकणी और नेपाली
भाषाएँ संविधान के किस संशोधन में जोड़ी गईँ ?
A. 41वें संशोधन में B. 61वें संशोधन में
C. 71वें संशोधन में D. 75वें संशोधन में
प्रश्न-22. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है ?
A.
असम B. जम्मू कश्मीर
C. बिहार D. महाराष्र्ट्र
प्रश्न-23. अगर केंद्रीय सरकार के कार्यालय
के कर्मचारी 80 प्रतिशत हिंदी का ज्ञान रखते हैं तो उस कार्यालय को किय नियम के
तह्त अधिसूचित किया जाता है ?
A. नियम 10 (2) में B. नियम 10 (3) में
C. नियम 10 (1) में D. नियम 10 (4) में
प्रश्न-24. अंग्रेजी में
लिखित किन्तु हिंदी में हस्ताक्षरित पत्र भाजने पर उस पत्र की गणना किसमें की
जाएगी ?
A. अंग्रेजी में B. हिंदी में
C. दोनों में D. कोई नहीं
प्रश्न-25. अन्तर्राष्ट्रीय
मातृभाषा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
A. 21 जनवरी B. 25 जनवरी
C. 21 फरवरी D. 25 फरवरी
प्रश्न-26. भारतीय संविधान के कुल कितने अनुच्छेदों
में भाषा संबंधी प्रावधान है ?
A. कुल 9 अनुच्छेदों में B. कुल 10 अनुच्छेदों में
C. कुल 13 अनुच्छेदों में D. कुल 11 अनुच्छेदों में
प्रश्न-27. सितंबर 1957 खेर आयोग की रिपोर्ट पर विचार हेतु तत्कालीन किस
गृहमंत्री की अध्यक्षता में संसदीय समिति का गठन किया गया था ?
A. सरदार बल्लभ भाई पटेल B. कैलाश नाथ काटजू
C. सी.राजगोपालचारी D. गोविन्द बल्लभ
पंत
प्रश्न-28. किन महिनों में हिंदी शिक्षण योजना की परिक्षाएँ
आयोजित की जाती हैं ?
A. जून और नवंबर में B. मई और नवंबर
में
C. अप्रैल और नवंबर में D. मई और दिसंबर
में
प्रश्न-29. केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो का गठन कब किया गया था ?
A. 01.7.1971 में B. 01.3.1971 में
C. 01.1.1971 में D. 01.10.1971 में
प्रश्न-30. वर्तमान में संसदीय राजभाषा समिति में कुल
कितनी उप-समितियाँ हैं ?
A. कुल 4 उप-समितियाँ B. कुल 3 उप-समितियाँ
C. कुल 2 उप-समितियाँ D. कुल 5 उप-समितियाँ
प्रश्न-31. भाषा संबंधी कौन-सा
अऩुच्छेद संविधान के भाग 6 के अंतर्गत आता है ?
A. अनुच्छेद 120 B. अनुच्छेद 142
C. अनुच्छेद 210 D. अनुच्छेद 320
प्रश्न-32 हाल ही में भोपाल में हिंदी विश्व सम्मेलन का आयोजन कब से कब तक
किया गया था ?
A. 8 से 12 सितंबर, 2015 B. 9 से 12 सितंबर, 2015
C. 10 से 12 सितंबर, 2015 D. 11 से 12 सितंबर, 2015
प्रश्न-33. राजभाषा आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया था ?
A. अनुच्छेद 343 (1) B. अनुच्छेद 343 (3)
C. अनुच्छेद 344 (1) D. अनुच्छेद 344 (4)
प्रश्न-34. सभी नामपट्ट सूचनापट्ट,
पत्रशीर्ष और लिफाफों पर उत्कीर्ण लेख एवं लेखन सामग्री की
अन्य मदें हिंदी और अंग्रेजी में ही हों, इसका उल्लेख किस नियम में है ?
A. नियम 10 (1) B. नियम 10 (2)
C. नियम 11 (1) D. नियम 11 (2)
प्रश्न-35. केंद्र सरकार द्वारा हिंदी के विकास के लिए राजभाषा नियम कब बनाया
गया ?
A. 17-07-1974 में B. 28-07-1975 में
C. 17-02-1976 में D. 28-06-1976 में
प्रश्न-36. क्षेत्रीकरण के अनुसार राजभाषा नीति के सम्यक कार्यान्वयन के लिए "ख" क्षेत्र में कुल कितने राज्य
आते हैं ?
A. कुल 4 राज्य B. कुल 5 राज्य
C. कुल 6 राज्य D. कुल 7 राज्य
प्रश्न-37. राजभाषा नियम के नियम चार (4) का संबंध किससे है ?
A. केंद्रीय कार्यलायों के बीच
पत्राचार B. केंद्रीय कार्यलायों और राज्यों
के बीच पत्राचार
C. केंद्रीय कार्यलायों और जनता के
बीच पत्राचार D. अधीनस्थ कार्यलायों के बीच
पत्राचार
प्रश्न-38. कर्मचारी कोई आवेदन, अपील या अभ्यावेदन हिंदी या अंग्रेजी में कर
सकता है, यह किस नियम के अंतर्गत आता है ?
A. नियम 7 (1) में B. नियम 7(2) में
C. नियम 11 (1) में D. नियम 10 (1) में
प्रश्न-39. संसद द्वारा राजभाषा संकल्प कब पारित किया गया ?
A. 18.01.1963 में B. 18.01.1965 में
C. 18.01.1968 D. 18.09.1987 में
प्रश्न-40. संविधान के अनुच्छेद 120 में किसकी भाषा का प्रावधान किया गया है ?
A. उच्चत्तम न्यायालय की B. संसद की
C. पूर्वोत्तर राज्यों की D. जम्मू कश्मीर की
प्रश्न-41. राष्ट्रभाषा के समानान्तर राजभाषा शब्द के प्रयोग का प्रस्ताव
किसने किया था ?
A. महात्मा गांधी ने B. कैलाश नाथ काटजू ने
C. सी.राजगोपालचारी ने D. गोविन्द बल्लभ
पंत ने
प्रश्न-42. हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत
प्रयासों से हिंदी टंकण परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मिलते वाली एकमुश्त पुरस्कार
राशि क्या है ?
A. 3000 रूपये B. 2400 रूपये
C. 1800 रूपये D. 1600 रूपये
प्रश्न-43. इनमें से कौन-सी भाषा देवनागरी लिपि में नहीं
लिखी जाती है ?
A. हिंदी B. संस्कृत
C. गुजराती D. मराठी
प्रश्न-44. राजभाषा नियम, 1976 का कौन-सा नियम हिंदी में
कार्यसाधक ज्ञान को परिभाषित करता है ?
A. नियम 10 B. नियम 9
C. नियम 8 D. नियम 11
प्रश्न-45. राजभाषा अधिनियम का धारा 3 (3) का संबंघ राजभाषा
नियम के किस नियम से है ?
A. नियम 9 से B. नियम 8 से
C. नियम 7 से D. नियम 6 से
प्रश्न-46.
संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया था ?
A. महात्मा गांधी ने B. गोपाल स्वामी आयंगर ने
C. सी.राजगोपालचारी ने D. जुगल किशोर
शुक्ल ने
प्रश्न-47. हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत प्राज्ञ परीक्षा
70% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण करने पर मिलते वाली एकमुश्त पुरस्कार राशि क्या है
?
A. 3000 रूपये B. 2800 रूपये
C. 2600 रूपये D. 2400 रूपये
प्रश्न-48. प्रत्येक वर्ष विश्व हिंदी दिवस किस तिथि को
मनाया जाता है ?
A. 10 जनवरी को B. 10 जुलाई को
C. 14 सितंबर को D. 14 दिसंबर को
प्रश्न-49. राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के लिए वार्षिक
कार्यक्रम हर वर्ष केंद्र सरकार के किस मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है ?
A. मानव संसाधन विकास मंत्रालय B. शिक्षा मंत्रालय
C. समाज कल्याण मंत्रालय D. गृह मंत्रालय
प्रश्न-50. केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में राजभाषा हिंदी
के कार्यान्वयन का उत्तरदायित्व किसका है ?
A. राजभाषा अधिकारी का B. हिंदी से
संबंधित कर्मचारियों का
C. प्रत्येक कर्मचारी की D. कार्यालय प्रधान का
उत्तरमाला
1
|
B
|
11
|
B
|
21
|
C
|
31
|
C
|
41
|
C
|
2
|
C
|
12
|
C
|
22
|
B
|
32
|
C
|
42
|
A
|
3
|
A
|
13
|
D
|
23
|
D
|
33
|
C
|
43
|
C
|
4
|
B
|
14
|
B
|
24
|
A
|
34
|
D
|
44
|
A
|
5
|
A
|
15
|
A
|
25
|
C
|
35
|
D
|
45
|
D
|
6
|
D
|
16
|
C
|
26
|
D
|
36
|
C
|
46
|
B
|
7
|
B
|
17
|
B
|
27
|
D
|
37
|
A
|
47
|
D
|
8
|
A
|
18
|
A
|
28
|
B
|
38
|
A
|
48
|
A
|
9
|
C
|
19
|
B
|
29
|
B
|
39
|
C
|
49
|
D
|
10
|
A
|
20
|
B
|
30
|
B
|
40
|
B
|
50
|
D
|
बढ़िया प्रश्नोत्तरी! बधाई!
ReplyDeleteज्ञानवर्धक जानकारी। हार्दिक धन्यवाद
ReplyDeleteशुक्रिया जनाब
Deleteसुबोध जी क्या आपसे फ़ोन पर वार्तालाप की जा सकती है राजभाषा एवं कनिष्ठ अनुवादक की परीक्षा के सम्बंध में???
ReplyDeleteप्रश्न संख्या १२ का उत्तर शायद ही होगा ।
ReplyDeleteसी होगा ।
ReplyDeleteएक सही प्रयास।
ReplyDeleteएक सही प्रयास।
ReplyDeleteप्रश्न संख्या 12 का उत्तर सी होगा..कृपया परिवर्तित कर दें.
ReplyDeleteसादर